जयपुर। खराब फाॅर्म से जूझ रहे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैण्ड दौर के बाद उन्होनें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। अब वे एशिया कप में वापसि कर रहे हैं। विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे के बाद क्यों ब्रेक लिया था इस बात का खुलासा उन्होंने किया है। एक स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत के दौरान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने यह बात स्वीकार की है कि वह मानसिक तौर पर परेशान हो गए थेजिस वजह से उन्होंने इँग्लैंड दौरे के बाद बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था।
विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा कि 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि मैंने एक महीने तक बल्ला हाथ में नहीं लिया। मुझे पता चला कि मैं बीते कुछ वक्त से अपनी इंटेनसिटी को गलत तरह से बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं।
साथ ही कहा मैं अपने आप को मना रहा था कि नहीं मेरे पास वो इंटेनसिटी है लेकिन आपका शरीर आपको रुकने के लिए कह रहा है। मेरे दिमाग मुझसे कह रहा था कि ब्रेक लो और आराम करो।
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान के बल्ले से शतक निलके हुए एक हजार दिन से अधिक समय हो गया है। विराट कोहली ने साथ ही कहा मैं खुद को एक ऐसा इंसाान माना जाता हूं जो मानसिक तौर पर काफी मजबूत हुई और मैं हूं, लेकिन हर किसी की एक सीमा होती है और आपको सीमा को पहचानने कीजरूरत है, नहीं तो चीजें बिगड़ जाती हैं ।इस वक्त ने मुझे काफी कुछ सिखाया है । ऐसी चीजें सामने नहीं आ रही थीं। मैंने उन्हें कबूल किया है।