ICC Test Rankings में Virat Kohli फिसल कर पहुंचे इस स्थान पर, बुमराह को हुआ फायदा

जयपुर। आईसीसी ने हाल ही में खिलाड़ियों की नई टेस्ट रैंकिग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को नुकसान हुआ है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा मिला है। भारत और इंग्लैण्ड के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। वे पहली पारी में 0 रन बनाकर आउट हो गये। वहीं, बारिश के कारण खेल रद्द किये जाने से दूसरी पारी में खेलने का मौका नहीं मिला। कोहली इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

कोहली अब एक पायदान खिसककर पांचवे स्थान पर पहुंच गये हैं। वहीं, दूसरी तरफ कप्तान जोए रूट को को पहली में पारी में हॉफ सेंचुरी और दूसरी पारी में शतकीय पारी खेलने का फायदा हुआ है और वे कोहली को पछ़ाडकर चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं। टेस्ट रैंकिग पर पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन 901 अंको के साथ शाीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
वहीं, अगर गेंदीबाजी की बात करें तो पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा हुआ है। बुमराह अब टेस्ट रैंकिंग में 9 वें स्थान पर पहुंच गये हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक पायदान ऊपर चढ़कर 7 वें स्थान पर आ गए हैं । वहीं आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 908 अंको के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी में दूसरे स्थान पर ​रविचंद्रन अश्विन कब्जा जमाये हुए हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर भी अपने रैंकिग में सुधार करते हुए 55 वें स्थान पर आ गए हैं। आलराउंडर में वे​स्टइं​डीज के जैसन होल्डर पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर भारत के रविन्द्र जड़ेजा मौजूद हैं। और चौथे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन मौजूद हैं।