जयपुर। ईशान किशन जो इस समय मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। और वे आगामी फटाफट क्रिकेट विश्वकप यानि की अक्टूबर में शुरू हो रहे टी 20 विश्वकप टीम का भी हिस्सा हैं। ईशान किशन ने, टी 20 विश्वकप में चुने जाने के बाद आईपीएल 2021 अपने प्रदर्शन से यहा जता दिया है उन्हें टीम लिये जाना बिल्कुल सही फैसला है।
ये कहा विराट ने किशन से
किशन ने शुक्रवार को अबू धाबी में SRH के खिलाफ MI के आखिरी लीग मैच में 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया और 32 गेंदों में 84 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी के बाद ईशान किशन ने खुलासा किया कि विराट भाई ने मुझसे कहा कि तैयार रहिए आपको टी 20 वर्ल्डकप में ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। किशन ने कहा कि "मैं ओपनिंग करना पसंद करूंगा और यही विराट भाई ने कहा - 'आप एक ओपनर के रूप में चुने गए हैं, आपको बस इसके लिए तैयार रहना होगा।
बता दें कि भारतीय पक्ष के पास रोहित शर्मा, केएल राहुल के रूप में दो नामित सलामी बल्लेबाज हैं, कोहली खुद तीसरे विकल्प हैं - कप्तान इस आईपीएल में आरसीबी के लिए नियमित रूप से ओपनिंग कर रहे हैं।
वहीं, ईशान किशन की टीम मुबंई इंडियंस आईपीएल 2021 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही हो, लेकिन एमआई खिलाड़ियों को लेकर अभी भी काफी उत्साह है क्योंकि उनके छह सदस्य 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हीं में से एक हैं ईशान किशन।