virat Kohli ने जडा 28वां टेस्ट श​तक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 400 के पार हुआ भारत

जयपुर।   क्रिकेट किंग  विराट कोहली का लम्बे अरसे से चला आ रहा टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा आज खत्म हो गया। विराट ने आज आस्ट्रलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अपना बहुप्रतीक्षित 28वां टेस्ट शतक पूरा किया जिससे भारत ने चौथे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 400 रन का आंकड़ा पार किया। केएस भरत के 44 रन पर आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर एक्सर पटेल के साथ आए। 
इससे पहले आज चौथे दिन की अपनी पारी को 289/3 से आगे बढाया।  भारत ने दिन का अपना पहला विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में खोया जिन्हानें 28 रन बनाये। जडेजा को स्पिनर टॉड मर्फी 
ने आउट किया। मर्फी समाचर लिखे जाने तक अपने 2 विकेट ले चुके थे।   इससे पहले शुभमन गिल के शानदार शतक ने भारत को पहली पारी के जवाब में मजबूत बनाए रखा। भारत स्टंप के समय 289-3 था और अभी भी ऑस्ट्रेलिया के 480 रन से 191 रन पीछे था। लंच बाद समाचार लिखे जाने तक भारत 419 रन बना चुका है। विराट कोहली का साथ अक्षर पटेल दे रहे हैं जिन्होनें 14 रन बना लिये हैं। बता दें कि तीसरे दिन गिल ने अपने 128 रन बनाए - सलामी बल्लेबाज का दूसरा टेस्ट टन और भारत में पहला - क्योंकि उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी सहित महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिन्होंने 42 रन बनाए।