माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा द्वारा प्रथम अपग्रेडेड बॉक्सएन एम -2 रैक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 22 जनवरी,2023
कोटा। माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा द्वारा तैयार किए गए बॉक्सएन एम 2 वैगनों के पहले रैक को मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया की उपस्थिति में वर्कशॉप के वरिष्ठतम महिला एवं पुरुष रेल कर्मचारियों द्वारा शनिवार, 21 जनवरी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। भारतीय रेलवे द्वारा इसके लिए कोटा वर्कशॉप को विशेष आर एस पी के अंतर्गत कुल 542 वैगनों के अपग्रेडेशन का कार्य दिया गया है। पश्चिम मध्य रेल्वे मुख्यालय द्वारा कोटा कारखाने को इस वित्त वर्ष मे 150 वैगनों को अपग्रेड करने का लक्ष्य दिया गया है। कोटा कारखाना इस लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। इन वैगनों में विशेष प्रकार के हाई केपैसिटी वाले सीबीसी, नान मेटेलिक स्नबर वेज, न्यू डिजाइन साइड बियरर तथा विशेष स्प्रिंग अरेंजमेंट लगाया गया है। इस अपग्रेडेशन के पश्चात ये वैगन Dedicated Freight Corridor मे लोडेड एवं खाली स्थिति में 100 kmph के लिए उपयुक्त होंगे तथा जोनल रेलवे मे 75 kmph लोडेड एवं 100 kmph खाली स्थिति में उपयुक्त होंगे।
इस अवसर पर कोटा कारखाने के अन्य अधिकारी, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, उप मुख्य वित्त सलाहकार, वर्क्स मैनेजर तथा अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक व बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।