Kota : शुद्ध के लिए युद्ध अभियान *चार दिन कोटा और एक दिन बून्दी जिले में चलेगी मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान


कोटा 27 फरवरी। चिकित्सा विभाग के खाद्य विश्लेषक जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला कार्यालय ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चलाई जा रही मोबाइल फूड टेस्टिंग लेब के संचालन का नया साप्ताहिक कार्यक्रम जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार चल खाद्य प्रयोगशाला को 27 फरवरी सोमवार को केबलनगर/अलनिया में चलाया गया। अब ये लेब 28 फरवरी को मण्डाना, 2 मार्च को सांगोद के देवलीमांझी और 3 मार्च को स्टेशन रोड़ कोटा जंक्शन पर संचालित की जाएगी। जबकि 1 मार्च को इस खाद्य प्रयोगशाला का संचालन बून्दी जिले के तालेड़ा में किया जाएगा। इस चल प्रयोगशाला के माध्यम से कोई भी उपभोक्ता खाद्य पदार्थो के सैम्पल की सर्विलांस जांच करवा सकते हैं। सीएमएचओ डॉ जगदीश कुमार सोनी ने बताया कि इस वेन का संचालन आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण पुखराज सेन के निर्देश पर एफएसएसआई के सहयोग से कोटा संभाग में प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक का कार्यक्रम बनाकर किया जा रहा है। किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ में मिलावट पाए जाने पर हैल्पलाईन नम्बर 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। मिलावट की पुष्टी होने पर राज्य सरकार की ओर से 51000 का पुरूस्कार दिया जाता है और सूचना देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है।