जयपुर। खबरों के मुताबिक भारत क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाडी हार्दिक पंड्या विश्वकप खत्म होने पर जब अपने देश लौट रहे थे तब मुंबई एयरपोर्ट पर उनसे करोडों रूपये की घडियां जब्त की गई। और खबर यह भी फैलाई जा रही कि इन घडियों उनके पास कोई भी बिल नहीं मिला इसलिए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया और घडी जब्त कर ली हैं। इन घडियों की कीमत लगभग 5 करोड बताई जा रही है।
इन खबरों का खंडन करते हुए अब Hardik Pandya ने खुछ ट्वीट करके सफाई दी है और कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही सभी खबरें झूठी हैं। पांडया ने लिखा कि जो सामान में दुबई से खरीद के लाया था उन सभी कस्टम डूय्टी भरने के लिए मैं खुद कस्टम काउंटर पर गया था। और जो भी सामान में लेकर आया उस सभी की जानकारी मैने कस्टम अधिकारियों को दी है। जो घडी मैने दुबई से खरीदी हैं उन सभी के बिल्स मेरे पास मौजूद हैं। पांडया ने आगे लिखा कि जो भी दस्तावेज मेरे से कस्टम अधिकारियों ने मांगे मैने उनको दिये हैं। मैन देश की सभी एजेंसियों का सम्मान करता हूं और मैं कानून का पालना करने वाला सच्चा नागरिक हूं। और अधिकारियों ने जो वैल्यूएशन मुझे दी मैं उनका धन्यवाद देता हूं। हार्दिक ने बताया कि जिन घडियों की कीमत 5 करोड बताया जा रहा है उनकी कीमत 1.5 करोड है। बता दें कि हार्दिक के पास पाटेक फिलिप नॉटिलस प्लेटिनम 5711 सहित रेयर और सबसे महंगे ब्रांड की घड़ियों का कलेक्शन हैं। और वे घडियों के शौकीन माने जाते हैं।