तकनीकी डायरी 2024 का जलदाय मंत्री ने किया विमोचन
बूंदी 19 फरवरी।राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली तकनीकी डायरी 2024 का विमोचन जलदाय विभाग के केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी द्वारा किया गया इस मौके पर मंत्री महोदय ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय एवम प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को सामाजिक सरोकार निभाने के लिए बधाई शुभकामनाए देते हुए कहा कि डायरी में महत्वपूर्ण सूचनाओं के संकलन से फायदा होगा अध्यक्ष संतोष विजय ने बताया कि संघ की तकनीकी डायरी में जल बचाने के संदेश,पूरे अभियंताओं के संपर्क नंबर, तथा सेवा संबंधी नियमों की जानकारी भी समाहित की गई है।
उन्होंने डायरी प्रकाशन टीम की मेहनत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही संगठन की रचनात्मक कार्य पूर्ण किए जा सकते हैं।विमोचन के अवसर पर ड्रिलिंग के अध्यक्ष सुनील कोठारी,मोहम्मद सद्दीक,वीरेंद्र यादव,रवेंद्र सिंह के अतिरिक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद भी मौजूद रहे। यह जानकारी पी एच ई डी तकनीकी कर्मचारी संघ बूंदी जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंदोलिया ने मीडिया को दी।