जयपुर। भारत और इंग्लैण्ड के बीच पहला टेस्ट मैच बारिश में धुल गया। निश्चित रूप से क्रिकेट फैंस इस रिजल्ट से निराश होंगे। क्योंकि यह मैच ड्रॉ पर समाप्त होने के लायक नहीं था। मैच के पांचवें और निर्णायक दिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया। हालांकि मैच ड्रॉ हो गया लेकिन दोनों टीमों ने शीर्ष स्तर के क्रिकेट का प्रदर्शन किया।
5 वें दिन का खेल शुरू होने से पहले, भारत मजबूत स्थिति में था, उसे जीत के लिए 157 रनों की जरूरत थी, जिसमें 9 विकेट हाथ में थे और 98 ओवर बाकी थे। लेकिन बारिश के कारण शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज में खेल शुरू होने में देरी हुई और आखिरकार, मौसम की स्थिति के कारण खेल को पांचवें दिन रद्द कर दिया गया, जिससे मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए खेल रही थी। इंग्लैण्ड कप्तान का कहना है कि हमारे पास स्टूअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज बॉलर हैं हम निश्चित रूप से मैच जीत सकते थे, लेकिन ये हमारे लिये निराशाजनक है। आइये बताते हैं कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने क्या कहा है—
इंजमाम उल हक ने एक यूटूयब वीडियो के जरिए कहा है कि " ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद से, खिलाड़ियों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है। अब, यदि बड़े खिलाड़ी रन नहीं बनाते हैं, तो इसका ज्यादा प्रभाव टीम पर नहीं पड़ता है। क्योंकि अब युवा बल्लेबाज रन बना रहे हैं। और टीम की मदद के लिए शानदार पारियां खेल रहे हैं। उन्हेंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से श्रृंखला में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देखना चाहता हूं। जिस तरह से वह खेल खेलता है, दुर्भाग्य से वह पहली पारी में जल्दी आउट हो गया, लेकिन वह कोशिश कर रहा था कठिन परिस्थितियों में भी अपना स्वाभाविक खेल खेलें।