जयपुर। आस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व स्पिनर शेन वार्न ने वर्तमान भारतीय टेस्ट बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दिग्गज स्पिनर का मानना है कि वर्तमान में भारत की टेस्ट बल्लेबाजी उतनी मजबूत नहीं है जितनी सौरभ गांगुली, विरेन्द्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे।
शेन वार्न का मानना है कि विराट कोहली ने एक बल्लेबाज के रूप में अपने करियर में जो हासिल किया है, उससे प्रभावित होकर, वार्न ने अपनी सूची में भारत के कप्तान को उच्च दर्जा दिया, लेकिन अगर टेस्ट में भारत की पूरी बल्लेबाजी का इससे संबध नहीं है। वार्न को लगता है कि यह 'फैब फाइव' का कोई मुकाबला नहीं है। यहां फैब फाइव का मतलब सौरभ गांगुली, विरेन्द्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण से है।
शेन वार्न ने कहा कि इन पांचों बल्लेबाजों ने दुनिया भर में गेंदबाजी आक्रमण का दबदबा बनाया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली अपने होम ग्रांउड पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है, मगर सभी फॉर्मेट सर्वश्रेष्ठ नहीं है, लेकिन जब आप सहवाग के शीर्ष पांच को देखते हैं, मुझे नहीं लगता कि आप कह सकते हैं कि वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम है।
वार्न ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दो असाधारण खिलाड़ी हैं, और मुझे लगता है कि ऋषभ पंत आने वाले सुपरस्टार होंगे। वहीं भारतीय गेदबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत के पास वे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत को सभी परिस्थितियों में जीतने में सक्षम बनाया है, न कि केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी।