द्रोपदी मूर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े

द्रोपदी मूर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।
एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मूर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयों ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण सैनी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुंगी न 3 पर मिठाईयां बांटकर एवं पटाखे छोड़ कर खुशी मनाई। इस दौरान चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ के नारे को चरितार्थ कर दिया है। स्वतंत्र भारत में यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर किसी अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को अवसर मिला है। लक्ष्मण सैनी ने कहा कि देश में खुशी का माहौल है। इस दौरान महामंत्री वीरेंद्र सिंह, रमाकांत महाराज, विजय कुमार चेजारा, झाबरमल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, गोपाल मीणा, प्रभु दयाल सैनी, पार्षद घनश्याम स्वामी, दिनेश सैनी, उमेश कुमावत, सीताराम जांगिड़, तेजस छिपा, विकास सैनी, हरीश शर्मा, भोमाराम सैनी, पूर्व पार्षद शैतान सैनी, पवन कुमावत, शैतान सिंह सैनी, सुभाष कुमावत, ललित सोनी, विनोद कुमावत, जेपी सैनी, गोपाल दर्जी, जगदीश प्रसाद सैनी, ओम प्रकाश सैनी, वीरू सिंह, कमलेश सैनी, सुरेश सैनी, सोनिया बायल, रामनिवास सैनी, मंगल चंद सैनी, प्रकाश चंद नांगल, लक्ष्मीनारायण, मनोहर लाल सैनी, भागीरथ मल सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।