जयपुर। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे भारत के प्रत्येक मैच में कुछ ना कुछ मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। उसी क्रम में वसीम जाफर ने भारत और इंग्लैण्ड के बीच ओवल में खेले गये पहले मैच में इंग्लैण्ड के चार बल्लेबाजों के जीरो पर आउट होन पर इंग्लैण्ड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन की चुटकी ली है।
वसीम जाफर ने पहले वनडे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद माइकल वॉन को ट्रोल किया। वसीम जाफर ने माइकल वॉन और इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पर कटाक्ष करने के लिए "डक" शब्द का इस्तेमाल किया।
भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं और उनकी बात मुख्य रूप से एक-दूसरे के खिलाफ अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के प्रदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। भारत और इंग्लैण्ड के बीच चल रही सीरीज में इन दोनों ने पूर्व क्रिकेटरों को कुछ मौज-मस्ती करने का एक और मौका दिया।
जैसा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मंगलवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल में तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में भारत के खिलाफ एक फ्लॉप शो दिखाया। तो वॉन ने ट्विटर पर जाफर को लिखा: "Fancy coming round for Tea @WasimJaffer14
!! Think I have an evening free .. 😜😜 .. #ENGvIND "
इस पर जाफर ने जवाब दिया: " Haha sure Michael, just let me get my ducks in a row first
बता दें कि इंग्लैंड के चार बल्लेबाज मंगलवार को भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शून्य पर आउट हुए। जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने अपना खाता नहीं खोला।