जयपुर। एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। ऐसे में हम आपको अब तक हुए एशिया कप टूर्नामेंट्स के कुछ दिलचस्प आंकडे बताने जा रहे हैं। बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 1984 से हुई है । सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जितने में भारत सफल रहा है। भारत लगातार सात बार खिताब जीत चुका है। यहां हम आपको बताते हैं कि किन एशियाई बल्लेबाजों ने एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाये हैं।
सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में सबसे उपर हैं। जयसूर्या ने 25 मैचों में खेलते हुए 53 की शानदार औसत से 1220 रन बनाए हैं ।
कुमार संगकाराः एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी .श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकार हैं जिन्हों 23 मैचों में 1075 रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकरः क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाडी सचिन तेंदुलकर एशिया कप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन ने 23 मैचों में 971 रन बनाये हैं। सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में बल्ले से जलवा दिखाने के साथ ही गेंदबाजी में कमाल करते हुए 17 विकेट भी हासिल किए।
शोएब मलिक: एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शोएब मलिक इकलौते पाकिस्तान के बल्लेबाज हैं । और उनका नंबर चार है। शोएब मलिक ने 21 मैचों में 907 रन बनाए हैं।
रोहित शर्माः हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय टीम के कप्तान बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टाॅप 5 में शामिल हैं। रोहित शर्मा ने 27 मैचों में 883 रन बनाए हैं।