T20 World-cup में कौन लेगा बुमराह की जगह?, क्रिकेट दिग्गज इस खिलाडी की बता रहे प्रबल संभावना

जयपुर। टी20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने में कुछ दिन ही बचे हुए हैं। भारत का पहला मैच पाकिस्तान से 19 अक्टूबर को होना है। लेकिन भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह कौन सा खिलाडी हो होगा इसका सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज सभी मैदान में हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम पर अभी फैसला नहीं किया है। क्रिकेट फैन्स का कहना है कि मोहम्मद शमी, बुमराह की जगह लेने के लिए सबसे आगे हैं। लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को लगता है कि मोहम्मद सिराज शमी की जगह छीन सकते हैं। सिराज के प्रदर्शन को करीब से देखने के बाद, मांजरेकर को लगता है कि तेज गेंदबाज शमी को विश्व कप टीम में चोटिल बुमराह की जगह के लिए कड़ी चुनौती देगा। मांजरेकर के अलावा भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने भी मोहम्मद जाफर के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

बता दें कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और न ही उपलब्ध हैं। उन्होंने हाल ही में कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि उन्होंने पिछले वर्षों के टी 20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए एक भी टी20ई नहीं खेला है। हालांकि शमी के पास अपनी फिटनेस साबित करने के लिए कुछ अभ्यास मैच होंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन ने लोगों को नोटिस किया।

बुमराह पिछले एक-एक महीने से पीठ की चोट से जूझ रहे थे। वह उसी चिंता के कारण एशिया कप 2022 से चूक गए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ मैचों में खेलने के बाद पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20ई से बाहर हो गए।