बूंदी: बूंदी पट्टा मिलते ही महिलाओं के चेहरे खिले

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 15 अप्रैल। विकास हमारी पार्टी की नीति का पहला अध्याय हैं जो विकास नहीं चाहते वह शहर में हो रहे नगर परिषद विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं यह विचार बूंदी अरबन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सत्येश शर्मा ने शुक्रवार श्याम को जिनेश्वर नगर छतरपुरा रोड बूंदी कॉलोनी में नगर परिषद बूंदी द्वारा जारी भूखंडों के पट्टा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किए शर्मा ने कहा कि बूंदी ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लगातार 4 वर्ष की बजट घोषणा में‌ देखने को मिल रहा है बूंदी शहर में जिस प्रकार ऑडिटोरियम, नया नगर परिषद भवन, जेत सागर नाले और रोड निर्माण का कार्य चल रहा है वह अपने आप में एक मिसाल है चाहे चिरंजीवी योजना हो या फिर राइट टू हेल्थ योजना यह आम जनता के स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए जीवनदायी साबित हो रही है
समारोह की अध्यक्षता करते हुए बूंदी नगर परिषद अध्यक्ष मधु नुवाल ने कहा की शहर में चारों तरफ सड़कों को सीसी बनाने का कार्य प्रगति पर है और जहां काम नहीं चल रहा वहां भी बहुत जल्द काम शुरू होने जा रहे हैं बूंदी शहर पर्यटक नगरी है इसकी पहचान कायम रखने के लिए रंगीन लाइट नवल सागर तालाब पर ड्रोन झूले जैसी कहीं योजनाएं चल रही है हमारे स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल जिस प्रकार बूंदी शहर के विकास के लिए बजट स्वीकृत किया है वह अपने आप में सराहनीय है हमने पिछले 2 वर्षों तक पूर्व बोर्ड द्वारा नगर परिषद बूंदी के ऊपर छोड़ कर गए कर्ज को चुकाया है वही विकास कार्यों मैं भी कोई कमी नहीं आने दी है यह बूंदी के विकास का दौर लगातार चलता रहेगा हम शहर के वार्डों में जा रहे हैं वहां की जन समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका समाधान भी कर रहे हैं उन्होंने सरकार के पट्टा बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा की सरकार ने पट्टा बनाने की प्रक्रिया में बहुत सरली करण कर दिया है इस अभियान की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी है जिन कॉलोनियों का सर्वे नहीं हुआ है उनकाभी शीघ्र सर्वे करवा कर पट्टे बनाए जाएंगे आम जनता को इस योजना का पूरा लाभ उठाना चाहिए उन्होंने कॉलोनी में पट्टा प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई दी
समारोह में समाजसेवी पुरुषोत्तम पारीक ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल कर दूरगामी जनहितकारी निर्णय किया है इससे कर्मचारियों को बुड्ढापे मैं अपना जीवन यापन करने में सुविधा मिल रही है तथा मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को साधु वाद दिया हैं 
इससे पूर्व वार्ड वासी मुकेश दाधीच ने वार्ड की समस्याओं का एक ज्ञापन अतिथियों को दिया उन्होंने कहा कि अब इस कॉलोनी में पट्टे बन गए तो इसमें नगर परिषद द्वारा सड़क बिजली सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ देना चाहिए
इससे पूर्व सभी अतिथियों का वार्ड वासियों ने माल्यार्पण और साफा बांधकर स्वागत किया इस अवसर पर वार्ड वासियों ने मुकेश दाधीच काभी माल्यार्पण और साफा बांधकर अभिनंदन किया उन्होंने कहा कि दाधीच वार्ड वासियों की सेवा के लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं
इस अवसर पर गायत्री दाधीच, प्रगति अग्रवाल, किरण मंत्री, रिया कपूर सहित कई भूखंड मालिकों को उनके पट्टे वितरित किए गए
इस अवसर पर नगर परिषद जेईएन दिनेश शर्मा, सुनील दाधीच, जगदीश मंत्री, वरुण अग्रवाल, गोपाल शर्मा, मेगी शाह कपूर, पूरण चंद होत वानी, प्रमोद शर्मा, शंभू स्वामी सहित कई गणमान्य वार्ड वासी उपस्थित रहे