Bundi: महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

आंगनबाड़ी महिला बाल विकास मानदेय कर्मियों की पांच सूत्रीय मांगे व केन्द्रों पर ताला बंद कर हड़ताल करने को लेकर

बूंदी 28 फरवरी।
अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) (अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) से सम्बन्धित) की संभाग अध्यक्ष सुमन जैन ने बताया कि आंगनबाड़ी महिला बाल विकास मानदेय कर्मियों की पांच सूत्रीय मांगे व केन्द्रों पर ताला बंद कर हड़ताल करने को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन दिया जिसमे पांच सूत्री मांगे इस प्रकार है 
1. संघ मांग करता है कि मानदेय कर्मियों को सम्पूर्ण मानदेय पर 15 प्रतिशत वृद्धि राशि का लाभ दिया जाये । वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को मानदेय क्रमशः 8460/- 6470/- 4890/- हो रहा है, उसका 15 प्रतिशत वृद्धि की जाये ।

2. सेवानिवृति पर एकमुश्त राशि 5 लाख देने साथ ही पेंशन स्वरूप राशि भी दी जाए जिससे महिलाओ का वर्द्ध जीवन सुचारू रूप से व्यतीत हो सके । कर्मियों के सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को सेवा में लिया जाये |

3. प्रदेश में खुले मिनि आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता को मुख्य कार्यकर्ता के समान मानदेय दिया जाये | 4. केन्द्रों पर जो गरम खाना बनता है उसके ईंधन की रेट 45 पैसे प्रति बच्चे से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति बच्चा की जाये व आवश्यक गैस चूल्हा, सलेंडर व बर्तन उपलब्ध करवाये जाये |

5. आंगनबाड़ी की भर्ती में, सुपरवाइजर व NTT भर्ती कार्य अनुभव व योग्यता के आधार पर भर्ती नियमवाली में संशोधन कर की जावे। ताकि हमारी कार्यकर्ता, सहायिका बहनों को रोजकार मिल सके |

संघ पुनः निवेदन करता है कि सरकार एवं विभाग उक्त संसोधन करके संघ को अनुग्रहित करें। समय रहते समस्या का निराकरण नही किया तो महिला आंगनबाड़ी कर्मी दिनांक 28.02.2023 से 04.03.2023 तक केन्द्र बंद हड़ताल पर रहेगी। सरकार ने मांगों पर ध्यान नही दिया तो आन्दोलन आगे बढाया जायेगा ।