Kota : प्रतीक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट व सिंधी पँचायत स्टेशन की महिला कार्यकारिणी महिला सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

महिलाओं का सम्मान हृदय से होः- संदीप शर्मा

कोटा 5 मार्च।
     नारी शक्ति सम्मान समाहरोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 04/03/23 शनिवार शाम 5 बजे, स्टेशन स्थित अजय आहुजा पार्क के पास मेने रोड पर, प्रतीक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट व सिंधी पँचायत स्टेशन की महिला कार्यकारिणी  द्वारा  महिला सम्माान समारोह आयोजित करवाया गया । चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, व्यापार, सामाजिक कार्य, खेल, उच्च पदो पर आसीन, राजनैतिक व साहसिक आदि क्षैत्र में उत्कर्ष कार्यो के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में विधायक कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में  महिलाओं उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी संदीप शर्मा जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक मीनेश वअन्य उपस्थित  अतिथी का चेरिटेबल फाउंडेशन की फाउंडर प्रतीक्षा पारीक,  फाउंडर महेन्द्र सिंह राठौर सचिव विद्या पारीक  और सिंधी पँचायत स्टेशन की महिला कार्यकारिणी और अध्यक्ष हरीश जगवानी ने अतिथियों का माला अर्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बहुचर्चित लक्ष्मी अग्रवाल तेजाब कांड पर आधारित नाट्य एक गीत के माध्यम से नीतू देव के द्वारा प्रस्तुत किया गया ,साथ ही राजस्थानी गीतों के माध्यम से न्रत्य प्रस्तुति ने सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया । कार्यक्रम में मंच संचालन एंकर नरेश कारा द्वारा किया गया
        इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने कार्य में उपस्थित लोगों को संबोधित करतें हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान दिल से हो, महिला जननी स्वरूपा व संस्कार प्रदाता है।   विश्व में भारत देश में नारी शक्ति का  आज नारी का निर्बल नहीं सबल पक्ष देखने को मिलता है। महिलाओं   की   स्थिति   ने   पिछली   कुछ   सदियों   में   कई   बड़े   बदलावों   का   सामना   किया   है। प्राचीन   काल में   पुरुषों   के   साथ   बराबरी   की   स्थिति   से   लेकर   मध्ययुगीन   काल के   निम्न   स्तरीय   जीवन   और   साथ   ही   कई   सुधारकों   द्वारा   समान   अधिकारों   को   बढ़ावा   दिए   जाने   तक ,  भारत   में   महिलाओं   का   इतिहास   काफी   गतिशील   रहा   है।   आधुनिक   भारत   में   महिलाएं   राष्ट्रपति ,  प्रधानमंत्री ,  लोक   सभा   अध्यक्ष ,  प्रतिपक्ष   की   नेता   आदि   जैसे   शीर्ष   पदों   पर   आसीन   हुई   हैं। आज महिलायें अंतरिक्ष से लेकर राजनीति तक सारे क्षेत्रों में अपनी काबिलियत साबित कर रही है। जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता भी निवास करते है। आज के युग में कई जगह कुरीतियों के कारण महिलाओं का अपमान किया जाता है । हम सब सब को मिल मातृ रक्षा व सम्मान के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिए और मातृ शक्ति के सम्मान हेतु लोगों में जागरूकता अभियान के माध्यम से कुरीतियों को समाप्त कर मातृ शक्ति का सशक्तिकरण करना चाहिए।  
कार्यक्रम के अन्त में विधायक संदीप शर्मा और उपस्थिति अतिथियों ने व्यापार, सामाजिक कार्य, खेल, उच्च पदों पर आसीन, राजनीतिक व साहसिक आदि क्षैत्र में उत्कर्ष कार्यो के लिये कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका प्रतीक्षा चेरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिक्षा पारीक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोटा क्षैत्र की महिलाएं निरंतर आगे बढ रही है और विविध क्षेत्रों में उत्कर्ष के साथ उपलब्धियां प्राप्त कर रही है। संस्था द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण व समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिये अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। संस्था द्वारा निरंतर समाज के हर तपके व हर वर्ग की सेवा का कार्य कर रही है। विद्या पारीक और महेश पारीक व संस्था की कार्यकारी सदस्य उपस्थित थें।