Kota : महिला रेल कर्मचारियों ने गर्भवती यात्री की प्रसव पीड़ा के दौरान की सहायता*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 17 फरवरी,2023
रेल यात्रियों की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए समय-समय पर कोटा मंडल के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों की सहायता हेतु कई परोपकारी कार्य किये जाते रहे है । इसी कड़ी में कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर अपने पति के साथ कोटा से भवानी मंडी को जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही कान्हा नाम की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा का बहुत असहनीय दर्द शुरू हो गया। स्टेशन आनडयूटी वाणिज्य अधीक्षक पी.एन.गुप्ता ने इस परिस्थिति से स्टेशन पर तैनात महिला कर्मचारियों को सहायता के लिए आवाहन किया जिस पर रेल सुरक्षा बल प्रीति, टीसी विष्णु कुमारी एवं सफाई डयूटी में कार्यरत इंद्रा बाई, सपना, मोना, उर्मिला, नीतु, रानी, गीता, रचना, नीरू, पिंकी ने स्टेशन के प्रतीक्षालय में परदे का घेरा बनाकर आपातकालीन परिस्थिति में सुरक्षित प्रसव कराया प्रसव उपरांत एक स्वस्थ्य पुत्र का जन्म हुआ।
         रेल कर्मचारी त्वरित कार्यवाही कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस सहायता रूपी मानवीय कार्य को किया जिसकी सराहना स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने किया ।