महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

जयपुर। महिला विश्वकप में आज आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आस्ट्रेलिया अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है। वहीं, भारत को इस विश्वकप में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारत इंगलैण्ड के खिलाफ भी मैच हार गया था।

भारत ने दिया 278 रन का लक्ष्य
ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले बल्लेबाज करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाये। भारत की तरफ से तीन बल्लेजबाजों ने हॉफ सेंचुरी बनाई। भारत की शुरूआत अच्छी नहीं लेकिन यास्तिका भाटिया (59) और मिताली राज (68) के अर्धशतकों ने भारत को बीच के ओवरों में ठीक होने में मदद की और बल्लेबाज को अंत तक हिट करने के लिए एक आदर्श मंच तैयार किया। इसके उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 57 और पूजा वस्त्राकर ने 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर भारत को 277 रनों तक पहुंचा दिया। इससे पहले, कप्तान मेग लैनिंग द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद

ऑस्ट्रेलिया के दोनेां ओपनर्स ने टीम को ठोस शुरूआत दी एलिसा हीली ने 72 रन बनाये वहीं राचेल हेन्स ने 42 रन बनाये। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। इनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आयी लैनिंग ने शानदार प्रदर्शन किया और 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि एलिसे पेरी ने भी उनका अच्छा साथ दिया।
लैनिंग 97 रन बनाकर आउट हुई और पैरी 28 ने रन बनाये। इसके बाद भारत ने थोड़ी बहुत वापसि की लेकिन बाथ मूनी ने 20 गेंदो पर 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।