महिला विश्व कप: भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराकर दूसरा लीग मैच जीता

जयपुर। महिला विश्व कप में भारत ने अपने तीसरे लीग मैच में वेस्टइंडीज टीम को 155 रनों से हरा दिया है। भारत की इस महिला विश्व कप में दूसरी जीत है। भारत के 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 162 रन पर आउट हो गई।
उपकप्तान हरमनप्रीत कौर और ओपनर स्मृति मंदाना के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 318 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। हरमनप्रीत कौरन ने 107 गेंदों का सामना करके 109 रन बनाये वहीं, स्मृति मंदाना ने 119 गेंदों का सामना करके 123 रन बनाये।

वेस्टीइंडीज की तेज तर्रार शुरूआत
318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की ओपनर्स से अपनी टीम को विस्फोटक शुरूआत दी। Deandra Dottinc और Hayley Matthews मात्र 12.2 ओवर में टीम के लिए 100 रनों की साझेदारी कर डाली। उस समय लग रहा था कि वेस्टइंडीज इस लक्ष्य को पूरी तरफ से चेज करने के इरादे से उतरी है। उसी समय भारत की स्नेहा राणा ने Deandra Dottinc को मेघना सिंह के हाथों कैच करवार भारत को पहली सफलता दिलाई। Deandra Dottinc ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाये। वेस्टइंडीज की ओपनिंग साझेदारी टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 162 रन बनाकर आउट हो गई।

भारत की तरफ से स्हेना राणा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 9.3 ओवर में मात्र 22 रन देकर 3 तीन विकेट झटके। स्हेना के अलावा भारत के लिए मेघना सिंह ने 2 विकेट एवं झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड एवं पूजा ने एक—एक विकेट झटके।

स्मृति मंदाना मैन आॅफ द मैच
शतकीय पारी खेलने वाली स्मृति मंदाना को PLAYER OF THE MATCH चुना गया। मंदाना ने 119 गेंदों का सामना करके 123 रन बनाये जिसमें उन्होंने 10 चौके एवं 2 छक्के लगाये।