भारतीय जनता पार्टी जयपुर जिला उतर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर
भारतीय जनता पार्टी जयपुर जिला देहात उत्तर की कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रवक्ता व चौमू के विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह एवं हेमंत निर्मल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय विचारों की पोषक पार्टी है। यह पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। आने वाले चुनाव में प्रदेश में कमल खिलेगा। इस आस में जनता बैठी हुई है। उन्होंने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों व मोर्चा के जिला अध्यक्षों को बूथ स्तरीय समिति व मंडल कार्य समितियां 26 जून से पहले पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 20 जून को चौमू में कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाले जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कहा। वही जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्य समितियां समय पर बनेगी तो पार्टी के आगामी कार्यक्रम सही तरीके से संपादित हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की।जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
जिनका बूथ स्तर की समितियों के पदाधिकारी मिलकर आमजन तक प्रचार प्रसार करेंगे तो लोग पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ेंगे। बैठक में यह लोग रहे मौजूद.. इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्तार खान, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल ताखर, मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी, अजय सिंह रूंडल, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश नाई, खेजरोली मंडल अध्यक्ष अर्जुन लाल यादव, अमरसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, मनोहरपुर मंडल महामंत्री प्रहलाद गुर्जर, शाहपुरा पार्षद मालीराम सैनी, शाहपुरा मंडल महामंत्री राजेश पलसानिया, जिला जिला उपाध्यक्ष मंजू सैनी, खेजरोली मंडल महामंत्री मामराज पूरी सहित जयपुर जिला देहात उत्तर के अधीन आने वाली आमेर, चोमू, जमवारामगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, कोटपूतली के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री जिला पदाधिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदि मौजूद थे।