5 से अक्टूबर स्टार्ट होगा World Cup 2023 , कुल 48 मैच खेले जाएंगे, फाइनल इस मैदान में

स्पोर्ट्स न्यूज़।  आगामी वनडे विश्व कप 2023  की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है।  अब टूर्नामेंट की तारीखें सामने आ चुकी हैं। जानकारी  के मुताबिक  वनडे विश्व कप  की शुरुआत 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।  और फाइनल मैच   19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 2023 वर्ल्ड कप में तीन नॉकआउट मैचों समेंत कुल 48 मैच खेले जाएंगे। हालाँकि bcci ने इस खबर की घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं।  बता  दें  टीम इंडिया ने 12 साल पहले अपने घर में खेले गए 2011 विश्व कप का खिताब जीता था। ऐसे में इस बार 2023 में भी टीम इंडिया को खिताब जीतने का दावेदार माना जा रहा है।बता दें कि भारत में होने वाले इस विश्व कप इवेंट में अभी  7 महीने का ही समय बचा है । 

भारत के 12 शहरों में सभी मैच खेले जाएंगे।  2023 विश्व कप के मैच हैदराबाद, कोलकाता , लखनऊ, इंदौर, दिल्ली , लखनऊ, चेन्नई , बैंगलोर, धर्मशाला, गुवाहाटी, राजकोट और मुंबई शहरों में खेले जाएंगे। भारत के लिए यह विश्व कप अहम होगा क्योंकि वह खिताब जीत सकती है।

इस साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर खेला जाएगा।