Worldcup 2023: ग्लेन मैकग्राथ ने चुनी विश्वकप की चार सर्वश्रेष्ठ टीम, एक नाम जानकर चौंक जायेंगे
जयपुर। वनडे विश्वकप 2023 जिसकी मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। फिलहाल विश्वकप शुरू होने में दो महिने बचे हैं। ऐसे में अब विश्व क्रिकेट कके धुरंधरों के अनुमान सामने आने लगे हैं। अब भविष्यवाणियों का दौरा भी शुरू होने वाला है कि कौन टीम फाइनल में होगी या कौन कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने "सर्वश्रेष्ठ चार" टीमों का चयन किया है, जिनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है। मैक्ग्रा, जो तीन बार विश्व कप विजेता हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, को लगता है कि भारत में आगामी विश्वकप बहुत ही रोमांचक होगा। मैकग्राथ ने विश्व कप की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों के रूप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और भारत को चुना, जो टूर्नामेंट के मेजबान हैं।
मैक्ग्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि "आपको आश्चर्य नहीं होगा कि मैं ऑस्ट्रेलिया को उस चार में रख रहा हूं। जाहिर है, भारत अपनी परिस्थितियों में खेल रहा है। इंग्लैंड शानदार क्रिकेट खेल रहा है, और पाकिस्तान भी अच्छा खेल रहा है। इसलिए, वे सर्वश्रेष्ठ चार हैं।"
बता दें कि इंग्लैंड ने पिछला विश्व 2019 में अपने नाम किया वहीं, ऑस्ट्रेलिया (2015) और भारत (2011) का विश्वकप विजेता है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपना पहला और एकमात्र वनडे विश्व कप खिताब 1992 में जीता था। मेजबान के रूप में, भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है, जिसने 2011 में घरेलू धरती पर टूर्नामेंट जीता था।
हालाँकि, 2023 एकदिवसीय विश्व कप शुरू होने में दो महीने शेष हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चीजें तय नहीं दिख रही हैं। कुछ घायल टॉप स्टार्स की उपलब्धता पर सवालिया निशान बने हुए हैं। भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। बीसीसीआई सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दिया गया है।