पचलंगी में पुरुष एवं महिला पहलवानों का कुश्ती दंगल 2 को
-कुश्ती दंगल में महिला एवं पुरुष पहलवान दिखाएंगे दांव पेंच
-स्वर्गीय छोटे लाल यादव के सपुत्रों द्वारा होगा पहलवानों एवं पत्रकारों का सम्मान
उदयपुरवाटी l निकटवर्ती पचलंगी गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती पर मातेश्वरी कुश्ती दंगल मैं महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा दावा पेश दिखाए जाएंगे l आज रविवार को पचलंगी में मेला कमेटी द्वारा विशाल जागरण का आयोजन करवाया जाएगा l जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l एवं रंग बिरंगी आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया अपनी टीम के साथ पिछले 1 महीने से मेले की तैयारी में जोर-जोर से लगे हुए हैं l
मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल बावरिया ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया की गांधी जयंती पर होने वाले कुश्ती दंगल में गुड़गांव , हरियाणा ,पंजाब ,गुजरात, राजस्थान ,गणेश्वर ,नीमकाथाना सहित कई राज्यों से महिला एवं पुरुष पहलवान कुश्ती दंगल में आएंगे l कल आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल को लेकर कुश्ती स्थल सज धज कर तैयार हो गया है l मिली जानकारी के अनुसार पचलंगी के लाल स्वर्गीय छोटेलाल यादव के सपुत्र वीरेंद्र यादव एवं महावीर यादव के द्वारा कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों एवं पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा l