मानव जीवन सहयोग व सामंजस्य का : यादव

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर

निकटवर्ती ग्राम बिदारा में शनिवार को आगनबाड़ी केंद्र संख्या एक पर आयोजित सहयोग सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एयू बैंक सीएसआर अधिकारी मनोज यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व वार्डपंच प्रभूदयाल बुनकर, वार्ड पंच सीएम अटल, कार्यक्रम संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर आदि की उपस्थिति में एयू बैक राजस्थान सर्किल हेड सुल्तान राम पलसानिया के निर्देशन पर बिदारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर राजकीय दस्तावेज, फाइल, प्रपत्र आदि के रख रखाव के लिए लोहे की आलमारी भेंट की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसआर अधिकारी मनोज यादव सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसआर अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि मानव जीवन में सहयोग व सामांजस्य आवश्यक तत्व है, जिससे मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है अतः सभी को सदैव सहयोग भाव से सेवा करनी चाहिए। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पूरणमल बुनकर ने सहयोग के लिए एयू बैंक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आगंनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी वर्मा, सुमन सैन, कमला मीणा सहायिका केशर वर्मा,तीजा देवी,मनीषा देवी, आशा सहयोगिनी कंचन सैन,मीरा शर्मा, लक्ष्मी बुनकर, साथिन मंजु सैन, मुकेश बिजारनिया,राकेश वर्मा, मनोज कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र के बालकों को फल वितरित किए गए।