जयपुर। आईपीएल का समापन हो चुका है, और अब क्रिकेट फैन्स बेसब्री से टी 20 विश्वकप का इंतजार कर रहे हैं जोकि, इस महिने में शुरू हो रहा है। भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का यह सातवां सीजन है। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण, मैच का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है। हम आपको यहां बतायेंगे कि कैसे आप फ्री में टी 20 के सभी मैचों को फ्री में आंदन उठा सकते हैं।
ऐसे देखें लाइव
टी 20 विश्वकप के सभी मैचों को स्टार स्पोर्ट नेटवके के माध्यम से किया जायेगा। आप इन स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों को डिजनी हॉटस्टार के माध्यम से देख सकते हैं। डिजनी हॉटस्टार को सब्सक्राइव करने के लिए आपको एक कंपनी द्वारा निर्धारित पैक लेना होगा ।
कल होगा वार्मअप मैच
बता दें कि इंडिया के टी20 विश्व कप 2021 के वॉर्म-अप मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा। भारतीय टीम का पहला वॉर्म मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। वहीं, भारत का दूसरा अभ्यास मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला वॉर्म-अप मैच सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। भारत बुधवार को दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज से क्वालिफायर राउंड शुरू हो रहा है। इस राउंड में आज पहला मैच ओमान और पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के बीच खेला जाएगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मैच होगा।