राजीव पुरा में युवा नेता संदीप सैनी का हुआ जोरदार अभिनंदन

राजीव पुरा में युवा नेता संदीप सैनी का हुआ जोरदार अभिनंदन

मणकसास से 4 किलोमीटर चलकर डीजे के साथ नाचते गाते ग्रामीण पहुंचे जगदीशपुरा

शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा पहनकर किया सैनी का स्वागत


सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
जगदीश पुरा में रविवार सायं को युवा नेता संदीप सैनी का ग्रामीणों ने सफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। इससे पहले मणकसास बस स्टैंड से डीजे के साथ बाइक व गाड़ियों की रैली निकालकर नाचते गाते हुए  4 किलोमीटर चलकर जगदीश पुरा के मुख्य चौक पर पहुंचे।
रास्ते में नारेबाजी करते हुए गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आए। समारोह की अध्यक्षता हरनाथ सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि बाबूलाल तसीड, जगन्नाथ, लक्ष्मण सैनी राजीव पुरा,धनाराम बाघोली ,तेजपाल आदि थे। आयोजक जमनलाल सैनी व बद्री प्रसाद आदि ने अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करती हुए सैनी ने कहा कि गुढा की लाल डायरी के खिलाफ यात्रा निकालकर घर घर काली डायरी में काले कारनामों को दिखाकर लोगों को संदेश पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में बजरी खनन, काला पत्थर खनन, क्रेशर की पत्थर खनन सहित अन्य भ्रष्टाचार की मुद्दों को जनता के सामने जाकर उजागर कर रहे हैं। यह यात्रा नगर पालिका के बाद में गांव व ढाणियों में भी जाकर लोगों से रूबरू होंगे। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर सैनी बाघोली ने किया। इस दौरान लक्षमण,हरनाथ ,महावीर ,जगन्नाथ , बाबुलाल, भोमाराम ,गिरधारी , राजेश, प्रकाश, तेजपाल, जितेन्द्र,बल्ली , नानची देवी, सुमन, सजना, गीता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।