जोधपुरा के युवाओं ने पर्यावरण बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर लगाए पेड़
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
जोधपुरा गांव में गुरुवार को यूथ लीडर दिनेश मीणा जोधपुरा ने अपने जन्मदिन पर वृक्ष लगाकर लोगो को पर्यावण बचाने का संदेश दिया।मीणा ने बताया कि गांव के सार्वजनिक चौक व गौशाला में छायादार व फलदार दर्जनों पेड़ लगाए गए। युवाओं ने पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। और कहा कि पर्यावण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ो की महती आवश्कता है।
इस मौके पर इंदराज मीणा, कृष्ण कुमार , रवि वर्मा, योगेश , विनोद , बबलू, गुरजीत, राहुल, जसवंत, आदि युवा मौजूद थे।