देवीपुरा में युवाओं ने किया पौधारोपण
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा
शाहपुरा। देवीपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में रणवीर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं व विधालय स्टाप के द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया। समिति जिला महामंत्री इन्द्रराज मारवाल व भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने बताया कि हमारे जीवन में पेड़-पौधों का बहुत बड़ा महत्व है। पेड़ हमें ऑक्सीजन के साथ स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं और वातावरण को भी स्वच्छ रखते हैं। हम सभी को पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए । समिति के देवीपुरा इकाई उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण कर लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
विधालय के प्रधानाचार्य लालचंद बेनिवाल व पीटीआई राजेंद्र स्वामी ने युवाओं के कार्य की सराहना की। इस दौरान 21 पेड़ लगाए गये। इस दौरान अध्यापक सीताराम यादव, भागचंद चांदोलिया, रूपेश वर्मा, सचिन वर्मा, रवि वर्मा, बबलू राव, विकास वर्मा, युवराज वर्मा, अनमोल राव, संदीप पोषवाल, हर्ष शेखावत आदि मौजूद रहें।