आईपीएल की तैयारी में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स, मैदान में दिखे धोनी सहित कईं खिलाड़ी

जयपुर। दुनिया के सबसे बड़े टी 20 लीग आईपीएल के 14 वें संस्करण को कोरोना के कारण बीच में ही ​स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल के शेष मैच अब यूएई में कराये जायेंगे। आईपीएल 14 के शेष मैच 19 सितंबर से शुरू होंगे। ऐसे में टीमों ने अब अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई में आईसीसी अकादमी में मैदान पर ट्रेनिंग स्टार्ट कर दी है। धोनी सहित कईं खिलाडी मैदान पर नजर आये जिनमें सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा शामिल थे। अब फिर से बचे हुए टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के दुबई में सीएसके से होगा।
सीएसके ने अपने आधिकारिक अकाउंट से अपने कप्तान एमएस धोनी की एक तस्वीर भी पोस्ट की। "पहली नजर में पीला," फोटो को कैप्शन दिया गया है।
सीएसके के खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में एक प्रशिक्षण शिविर के लिए चेन्नई में एकत्रित हुए थे। धोनी, सुरेश रैना, दीपक चाहर और रॉबिन उथप्पा सहित स्टार खिलाड़ी टीम के अन्य सदस्यों के साथ 13 अगस्त को दुबई पहुंचे। बता दें कि सीएसके आईपीएल 2021 अंक तालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं दिल्ली 12 अंको के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाये हुए है। चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने सात में से पांच गेम जीते थे। टूर्नामेंट स्थगित होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस तीसरे और चौथे स्थान पर थे। पिछले साल घरेलू टी20 लीग में अपना सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज करने के बाद सीएसके इस साल के आईपीएल में प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद कर रही होगी।