Delhi news: पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान सड़क धंसने से एक मजदूर की मौत, एक अन्य घायल

दिल्ली। शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के विजय विहार इलाके में  पानी की पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान कंक्रीट की सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिससे 25 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार  मृतक की पहचान हरेंद्र और घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनू (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने कहा कि लाल क्वार्टर के पास पानी की पाइप लाइन ठीक करने के दौरान कंक्रीट की सड़क का एक हिस्सा और उन पर मिट्टी गिरने से दोनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें बचाया गया और पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां हरेंद्र ने दम तोड़ दिया, सोनू का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने) और भारतीय दंड संहिता की धारा 34 (सामान्य मंशा) विजय विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।