2 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का रविवार को हुआ समापन,फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने जीता

2 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का रविवार को हुआ समापन,फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने जीता

फाइनल,ट्रिपल स्टार टीम रही उपविजेता..

रॉयल ज्वेल बॉक्स के संचालक राजेश मिश्रा के पुत्र निखिल मिश्रा(नीकु)की पुण्यतिथि पर आयोजित की 2 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता..

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
रा. उ. मा. विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार से शुरू हुई किर्केट प्रतियोगिता का रविवार को हुआ समापन। रॉयल ज्वेल बॉक्स के संचालक पवन मिश्रा व राजेश मिश्रा के सहयोग से राजेश मिश्रा के पुत्र निखिल मिश्रा (निकू) की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय टेनिस क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता का समापन रविवार शाम 6:00 बजे हुआ इसमें उदयपुरवाटी नगरपालिका की 16 टीमो ने भाग लिया ओर फाइनल में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब टीम विजेता रही जिसको 3100 रूपये की नगद राशि व आकर्षक ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम ट्रिपल स्टार को 2100 रुपये की नगद राशि एवं आकर्षिक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सेमीफाइनल व फाइनल की टीम के खिलाड़ियों को राजेश मिश्रा के पुत्र नीकू नाम की टी-शर्ट देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि शिवम् गुढ़ा ,साहिल सिहं गुढ़ा,सुनील महला,दिनेश औलखा,डा. मुकेश भूपेश बीसीएमओ उदयपुरवाटी ,अमित अली कच्छावा,संदीप मारवाल, सोनू पटेल, प्रताप औलखा , श्यामलाल कटारिया ,सैयद अली सहित कस्बे के अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।