जयपुर। आईसीसी ने मंगलवार को आने वाले आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप 2021 का शेडूयल जारी कर दिया है। फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ का आागज 17 अक्टूबर से होगा। आइये हम आपको यहां सभी मैचों की जानकारी देते हैं।
राउंड 1
टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच राउंड 1 ग्रुप बी के मुकाबले से होगी, जिसमें ग्रुप बी की अन्य टीमें स्कॉटलैंड और बांग्लादेश शाम 6 बजे शाम के मैच में भिड़ेंगी।
अगले दिन 18 अक्टूबर को ग्रुप बी के मैच खेल जायेंगे। जिसमें आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और नामीबिया शामिल हैं। राउंड 1 मैच 22 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष दो टीमें 23 अक्टूबर से शुरू होने वाले सुपर 12 के लिए भिडेंगी।
सुपर 12
सुपर 12 के लिए दूसरे रांउड के मैच 23 अक्टूबर को अबू धाबी में शुरू होंगे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप 1 की टक्कर होगी। इसके बाद दुबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शाम को मुकाबला होगा। पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 30 अक्टूबर को दुबई में आमने-सामने होंगे। ग्रुप का समापन 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अबू धाबी में और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शारजाह में होने वाले मैचों के साथ होगा।
ग्रुप 2 के मैचों की शुरूआत 24 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच हैवीवेट मुकाबले से होगी। पाकिस्तान फिर 26 अक्टूबर को शारजाह में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। अफगानिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत 25 अक्टूबर से करेगा। ग्रुप का समापन 8 नवंबर को होगा, जिसमें भारत ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाले राउंड 1 क्वालीफायर से भिड़ेगा।
सेमीफाइनल
पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे अबू धाबी में होगा। दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में रिजर्व डे होते हैं।
फाइनल
14 नवंबर को दुबई में स्थानीय समयानुसार रविवार को शाम 6 बजे फाइनल मैच खेला जायेगा। और सोमवार का दिन रिर्जव होगा।