संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज. |
हिण्डोली कस्बे के गणेश बावड़ी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय छात्र एवं छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल दोनों मैचों में हिण्डोली सीनियर सेकंडरी विद्यालय की टीम विजेता रही।
यहां पर सुबह फाइनल मैच मांगली कला व हिण्डोली सीनियर सैकंडरी विद्यालय छात्र के बीच कांटे की टक्कर से हुआ ।रोचक मुकाबले में हिण्डोली विजेता रही।
वहीं बालिका वर्ग में भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र की खिलाड़ियों ने रायथल की टीम को हराकर फाइनल मैच जीता। फाइनल मैच के दौरान कस्बा स्टेडियम पर उमड़ पड़ा ।यहां पर दर्शक ढोल व पूपाढे लेकर मैदान में पहुंच गए उमेश के अंत तक बजाकर आनंद उठाते रहे।
दोपहर को प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि समाजसेवी राम कल्याण मंत्री रहे । अध्यक्षता राज्य मंत्री के निजी सहायक सेठ राजेश गुर्जर थे ।विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य पोखर लाल सैनी रहे ।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक शिवराज खींची ने बताया कि बालिका वर्ग में तृतीय स्थान रायथल की टीम व बालक वर्ग में तृतीय स्थान नैनवां की टीम रही ।
चार दिवसीय क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जरनैल सिंह व गेंदबाज लोकेश कहार रहे ।
प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरण किए गए। इस दौरान संयोजक नर्मदा मुराडिया, रामप्रसाद मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा ,नरेंद्र सिंह ,नाजिम भाई ,मदन सुधांशु लक्ष्म, कांत शर्मा,दिनेश दाधीच, आशीष शर्मा, रतिराम, पीयूष शर्मा ,संदीप भारद्वाज, नंद सिंह सहित कई शारीरिक शिक्षक ने निर्णय की भूमिका रही मंच संचालन रणजीत खींची व सुमन जैन ने किया।