IND vs AUS 2nd test: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 263 रनों पर सिमटा, शमी ने चार विकेट चटकाये
जयपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 263 रनों पर समेट दिया है। भारत की तरफ से गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। वहीं महेमान टीम की तरफ पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 72) और उस्मान ख्वाजा (81) ने अच्छा संघर्ष दिखाया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
मैच का हाल
मेहमान टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत एक बार फिर से खराब रही। पहले टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉफ रहे ओपनर डेविड वार्नर इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके। अच्छी शुरू मिलने के बाद भी वार्नर को शमी ने चलता कर दिया। वार्नर ने 15 रन बनाये। लबुशेन और स्मिथ ने एक बार फिर से निराश किया। मार्शनस लबुशेन ने 18 रन बनाये और स्मिथ अपना खाता भी नहीं खोल सके।
दोनों खतरनाक बल्लेबाजों को अश्विन ने अपना शिकार बनाया। ट्रेविस हेड को स्टार्ट मिला लेकिन इसे वो लंबी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे।
पीटर हैंड्कॉब्स ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस ने हैंडकॉब का अच्छा साथ निभाया। कमिंस ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली। क्रीज पर जमते दिखाई दे रहे कमिंस को रविंद्र जडेजा ने चलता कर दिया और मेहमान टीम के 300 की ओर बढते स्कोर पर पानी फेर दिया।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्म (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज