IND vs AUS 2nd test: अक्षर पटेल की बदौलत भारत 262 रन पर पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को मिली 1 रन की बढ़त

जयपुर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे  दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम 262 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई है। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में आलराउंडर अक्सर पटेल का बडा हाथ रहा जिन्होनें 74 रनों की शानदार पारी खेली। आस्ट्रेलिया ने 1 रन की मनोवैज्ञानिक बढत ले ली है। 

दूसरे दिन भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल अपनी पारी को आगे बढाने के लिए उतरे । पिछले मैच के शतकवीर कप्तान रोहित शर्मा ने 32 रन बनाये। रोहित अपनी पारी को लंबी पारी में नहीं बदल सके तो वहीं, केएल राहुल ने एक बार फिर निराश किया। राहुल 17 रन बनाकर लियोन के हाथ चलता हो गये। पिछले मैच की तरह भारत की ​दीवार पुजारा का भी फ्लॉप शो जारी रहा। पुजारा बिना खाता खोले हुए आउट हो गये। 
विराट कोहली आज अच्छी लय में दिखे लेकिन वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके आउट दिये गये। कोहली ने 44 रनों की पारी खेली। कोहली को पगबधा करार दिया गया हालांकि बॉल बैट आर पैड पर एक साथ टकराई थी। अंपयार कॉल का आस्ट्रेलिया का फायदा मिला और कोहली को आउट करार दे दिया गया। एक समय भारत के 4 विकेट मात्र 66 रनों पर गिर गये थे। लेकिन   जडेजा और विराट ने पारी को संभाला और 55 रनों की साझेदारी की। वहीं इसके बाद अश्विन और पटेल ने शतकीय साझेदारी करके भारत को आस्ट्रेलिया के स्कोर के समीप पहुंचाया। पटेल ने 74 रनों की पारी खेली वहीं, अश्विन ने 37 रनों की पारी खेलकर अच्छा साथ निभाया। वहीं, आस्ट्रेलिया की तरफ से  ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने अपना 22वां पांच विकेट लिया।  जबकि टॉड मर्फी और मैथ्यू कुह्नमैन ने दो-दो विकेट लिए।