IND vs ENG :भारत की खराब शुरुआत लंच तक खोये 58 रन पर 4 विकेट, कोहली फिर से फेल

जयपुर। भारत इंग्लैण्ड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच में बिना कोई बदलाव किये उतरी। कप्तान विराट कोहली ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन इंग्लैण्ड के गेंदबाजों ने यह फैसला गलत साबित कर दिया। भारत ने लंच तक 58 रनों पर 4 विकेट गंवा दिये हैं।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और लोकश राहुल क्रीज पर उतरे। पहले ही ओवर की पांचवी गेंद पर जिम्मी एंडरसन ने केएल राहुल को चलता कर दिया। राहुल विकेटकीपर जॉस बटलर को बहारी किनारा थमा बैठै। भारत का पहले विकेट मात्र एक रन के स्कोर पर गिर गया। तीसरे नंबर बल्लेजबाजी करने चतेश्वर पुजारा आये। पुजारा ने मात्र 9 गेंदों का सामना किया और एक रन के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गये। इस समय भारत का स्कोर मात्र 4 रन था। और एंडरसन ने भारत को दूसरा झटका दे दिया।
कोहली फिर से फेल
पुजारा के बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर आये विराट कोहली ने एक शानदार चौका जड़ा लेकिन ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाये और जेम्स एंडरसन की बहार निकलती गेंद पर बहारी किनारा दे बैठै। एंडरसन ने कोहली को तीसरा शिकार बनाया। कोहली ने मात्र 7 रन बनाये। तीसरा कैच भी विकेटकीपर जॉस बटलर ने पकड़ा। इस प्रकार भारत को तीसरा विकेट भी मात्र 21 रनों के स्कोर पर गिर गया।
विराट के आउट होने के बाद उपकप्तान रहाणे क्रीज पर आये और उन्होंने रोहित के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 35 रनों की साझेदरी हुई। रहाणे ने तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाये। रहाणे अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन लंच के एन मौके पर अपना विकेट गंवा बैठे। ओलि रॉन्बिसन ने उन्हें बटलर को कैच आउट करवा दिया। बटलर का यह चौथा कैच था।