जयपुर। भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रही दो टेस्ट मैच की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला मुबंई में खेला जायेगा। मैच 9 बजे से शुरू होने वाला था लेकिन गीली पिच के कारण अभी टॉस नहीं हो सकता है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। भारत इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतर सकता है। कानपुर में खेला गया पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
जडेजा, रहाणे, इशांत बहार
भारत के आलरांडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोट के चलते मैच से बहार हो गये हैं। वहीं रहाणे भी खराब फॉर्म के चलते मैच से बहार हैं। कप्तान कोहली इस मैच में वापसी करेंगे।
दूसरी तरफ न्यूजलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी मुंबई टेस्ट से बाहर हो गए। केन कोहनी की चोट से परेशान हैं। केन की गैरमौजूदगी में टॉम लाथम कमान संभालेंगे। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल में से कोई एक प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
बारिश डालेगी खलल
वानखेडे में बुधवार को पूरे दिन बारिश हुई थी जिसके कारण पिच अभी गीली हैं और टॉस में देरी हो रही है। न्यूजीलैंड को वानखेड़े में बारिश के कारण अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। आज भी मैच पर बारिश का संकट मंडरा रहा है।
भारत टीम: विराट कोहली (कप्तान), शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वैगनर, एजाज पटेल, विल सोमरविले, रचिन रवींद्र , डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनर।