जयपुर। भारतीय टीम में इन दिनों टी 20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड में है। टी 20 सीरीज का पहला मैच आज वेलिंगटन में खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया था। टॉस भी नहीं हुआ था।
बता दें कि इन दोनों टीमों को अपने-अपने सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमें विश्वकप की कडवी यादों को भुलाकर एक नई शुरूआत के लिए मैदान में उतरने वाली थी लेकिन बारिश के चलते ऐसा नहीं हो सकता। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के इस दौरे पर कई सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है। जिनमें पूर्णकालिक कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल जैसे नाम शामिल हैं। टी 20 सीरीज की कप्तानी अब हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। वहीं, टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत हैं। इस सीरीज में युवा बल्लेबाजों को मौका दिया गया है जो कि कई दिनों से टीम से बहार चल रहे थे। जिनमें उमरान मलिक, संजू सैमसन और इशान किशन, वाशिंगठन सुंदर का नाम शामिल हैं।
रोहित की कप्तानी को खतरा
विश्वकप में इंग्लैंण्ड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को आलोचकों ने अपने निशाने पर ले लिया। पूरे विश्वकप में रोहित आउट आफ फॉर्म रहे। अब कप्तानी हार्दिक पांड्या को बनाया गया है जिन्होने विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांड्या के नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो निश्चित रूप से रोहित से कप्तानी जा सकती है। ऐसे में रोहित वनडे और टेस्ट की ही कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।