तीसरे टेस्ट में बहार बैठ सकता है भारत का 'चीता' खिलाड़ी, ये है वजह...

जयपुर। भारत और इंग्लैण्ड की बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से शुरू होने वाला है। यह मैच हैडिंग्ले लीड्स में खेला जाना है। भारत अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच मैचों की इस सीरीज में 1—0 से बढ़त ले चुका है। भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं और उन्हीं हौसलों के साथ टीम लीड्स में उतरने वाली है। ऐसा लग रहा है कि भारत अगले मैच में एक बदलाव कर सकता है।

सूत्रों को मुताबिक भारत के चीता खिलाडी कहे जाने वाले आलरांउडर ​रविंद्र जड़ेजा टीम से बहार बैठ सकते हैं। कारण हैं उनकी गेंदबाजी का प्रदर्शन। रविंद्र जड़ेजा ने अब तक बल्लेबाजी में तो अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनकी गेंदबाजी में वो धार दिखाई नहीं दी है। नॉटिंघम में उन्होंने 56 रनों की पारी खेली थी, वहीं लॉर्ड्स में उन्होंने 40 रन बनाए थे,लेकिन पिछले दोनों मैचों मे एक भी विकेट नहीं ले पाये।

ऐसे में भारतीय टीम में दूसरे आलरांउडर ​रविचंद्रन अश्विन को जगह मिल सकती है। भारत पिछले मैच में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरा था। अक्सर भारतीय टीम दो स्पिनर्स के साथ खेलती हुई नजर आती है। लेकिन इस दौरे पर टीम एक ही स्पिनर के साथ खेल रही है।
कोहली के फॉर्म की चिंता
वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली के फॉर्म की चिंता सता रही है। विराट कोहली अब तक इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाये हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट 0 रन बनाकर आउट हो गये थे। दूसरे टेस्ट में उन्हें अच्छी शुरूआत मिली लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में तबदील करने में नाकाम रहे। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 42 और 20 रन बनाये।