आईपीएल 2021 आज फिर से होगा शुरू, ये रहेगी चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बचे हुए मैच आज फिर से दुबई में शुरू होंगे। आज शाम 7.30 बजे दूसरे चरण का पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला होगा। चेन्नई के कुछ ​विदेशी खिलाड़ी फिटनेस से जुझ रहे हैं, जो धोनी के लिए एक समस्या हो सकती है। आइये यहां हम सीएसके की प्लेइंग इलेवन की बात करते हैं।
ओपनिंग बल्लेजबाज
रुतुराज गायकवाड़: गायकवाड़ इस आईपीएल के पहले 7 मैचों में 196 रन बना चुके हैं। गायकवाड़ पारी की शुरूआत करेंगे।
फाफ डू प्लेसिस: गायकवाड के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए फाफ उतरेंगे। चोट से उबरने के बाद ये वा​पसि करेंगे।
मध्यक्रम बल्लेबाज
सुरेश रैना:ये तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। सीएसके ने पिछले सीजन में रैना को मिस किया था लेकिन इस बार वे उपलब्ध हैं। सुरेश को अब तक पीली जर्सी में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा है।
अंबाती रायडू: यह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और ऑर्डर में नीचे आते हुए लॉन्ग हैंडल भी कर सकते हैं।
एमएस धोनी: दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से धोनी के क्लासिक का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कभी-कभार अपनी शानदार हिटिंग क्षमता की झलक दिखाई है।

आलरांडर
रवींद्र जडेजा: सैम कुरेन की अनुपस्थिति में जडेजा टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे। जडेजा बल्ले और गेंद दोनों के साथ जबरदस्त खेल दिखाने में सक्षम हैं।
मोइन अली: ये भी आलराउंडर की भूमिका में नजर आयेंगे। इन्हें ओपनिंग में भेजा जा सकता है।

बॉलिंग
शार्दुल ठाकुर: गेंइबाजी के अलावा ये बल्ले से क्या कर सकते हैं हम देख चुके हैं। येलो ब्रिगेड' के लिए एक बड़ा प्लस है।

दीपक चाहर: चाहर को ICC T20 विश्व कप के लिए रिजर्व में रखा गया है और तेज गेंदबाज के पास चयनकर्ताओं को यह दिखाने का अवसर है कि उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए था।

इमरान ताहिर: लेग स्पिन जादूगर का इस्तेमाल पिछले सीजन में धोनी द्वारा यूएई में नहीं किया गया था, लेकिन वह एक टी 20 टीम में होना चाहिए और हम उम्मीद करते हैं कि धोनी ताहिर के अनुभव का उपयोग करेंगे।

जोश हेजलवुड / लुंगी एनगिडी: धोनी और सीएसके टीम प्रबंधन को नेट्स में अपने प्रदर्शन को देखने के बाद यह फैसला करना होगा। दोनों सक्षम अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज हैं लेकिन डेथ बॉलिंग दोनों के लिए चिंता का विषय है।