IPL 2023:ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, रॉबिन उथप्पा जैसे बडे खिलाडी चेन्नई सुपर किंग्स किए रिलीज, जानें पूरी लिस्ट

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की नीलामी के लिए मंच तैयार हो गया है। फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिन्हें उन्होंने टी 20 लीग के 16 वें संस्करण से पहले बरकरार रखा है। यहां हम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बात करेंगे। सीएसक ने रवींद्र जडेजा को रिटेन करने का फैसला किया है। फ्रैंचाइज़ी में ऑलराउंडर का भविष्य तब से चर्चा का विषय था, जब से उन्होंने सीजन के बीच में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। कप्तान की भूमिका के लिए, 'थाला' एमएस धोनी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे। वहीं सीएसके ने ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, और रॉबिन उथप्पा जैसे अनुभवी खिलाडियों को अब रिलीज कर दिया है। दरअसल, रॉबिन उथप्पा ने 14 सितंबर, 2022 को भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी।

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची:

महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वाइन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगर , मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज किए गये खिलाडी

ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, एन जगदीशन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, रॉबिन उथप्पा (सेवानिवृत्त)