माइकल वॉन ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे, कहा ऐसा करेक्टर क्रिकेट......

जयपुर। भारतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड पर 157 रन की जोरदार जीत दर्ज की । इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने खेल के आ​खिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया। खासकर जसप्रीत बुमराह ने गजब कि गेंदबाजी की है।
माइकल वॉन का बयान
भारतीय टीम की इस जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली को शानदार लीडर बताया। चौ​थे टेस्ट की कप्तानी को माइकल वॉन ने मास्टरक्लास बताया।

माइकल वॉन कहा कि "विराट कोहली एक अविश्वसनीय लीडर हैं। उन्होंने बर्मी आर्मी को जबरदस्त तरीके से सबक सिखाया। उन्होने कहा कि " विराट कोहली एक अद्भुत चरित्र है और कल उसने एक टेस्ट मैच जीतने के लिए एक यादगार मास्टरक्लास कप्तानी का प्रदर्शन किया। बर्मी आर्मी को लेकर उन्होंने कहा कि जो शिकायत करते हैं वे सिर्फ उबाऊ हैं। वे मनोरंजन को नहीं समझते हैं। हम मनोरंजन उद्योग में हैं जहां हमें विराट कोहली जैसे लोगों की आवश्यकता है। ओवल टेस्ट के अंतिम दिन, कोहली ने ओली पोप को आउट करने के लिए जसप्रीत बुमराह की डिलीवरी के बाद तुरही बजाने का नाटक करके बर्मी आर्मी का मज़ाक उड़ाया था।
उन्होंने कहा कि जब आप 80 और 90 के दशक की तरफ देखते हैं तो शेन वार्न महान करेक्टर थे। और आज के समय में वो करेंक्टर विराट कोहली हैं। वॉन ने कहा कि विराट कोहलइ भारतीय टेस्ट मैच टीम के साथ जो कर रहे हैं वह खेल के लिए शानदार है क्योंकि हमें टेस्ट मैच क्रिकेट से प्यार करने के लिए भारत की जरूरत है, और विराट के नेतृत्व में, वे निश्चित रूप से ऐसा कर रहे हैं