OnePlus Nord 3 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इन दमदार फीचर्स से होगा लैस

जयपुर। वनप्लस भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन लाइनअप नॉर्ड में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन  OnePlus Nord 3 होने वाला है।  MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord 3 का भारत में पहले से ही कोडनेम "लैरी" के तहत परीक्षण किया जा रहा है। और बताया जा रहा है कि इस फोन को जून 2023 में लॉन्च किया जायेगा। 
बता दें कि  वनप्लस नॉर्ड 3 वनप्लस नॉर्ड 2 टी 5 जी का उत्तराधिकारी होगा, जिसने भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर डेब्यू किया था। आगामी हैंडसेट के नॉर्ड 2टी की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है।

वनप्लस नॉर्ड 3 के संभावित फीचर्स 
पिछली रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus Nord 3 में 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा। बैटरी के लिए, यह 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी और एंड्रॉइड 12 ओएस आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगी। स्मार्टफोन 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ भी आ सकता है। 

वनप्लस नॉर्ड 2टी स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
OnePlus Nord 2T 5G में 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 2400 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। इसमें डिस्प्ले P3 और HDR10+ तकनीकों के लिए सपोर्ट भी है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1300 चिपसेट और एआरएम माली-जी77 एमसी9 जीपीयू द्वारा संचालित है जो 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह Android 12-आधारित OxygenOS 12.1 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है।