टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच ब्रिटेन के साथ,कांस्य के लिए खेलेंगी पीवी सिंधु

जयपुर। टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज 9 वां दिन है। आज के दिन भारत की शटलर और विश्व चैंपियन पीवी सिंधू कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। पीवी सिंधू का यह मैच विश्व के 9 वें नंबर ​की चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ से भिड़ेंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार आज शाम 5 बजे शुरू होगा। बता दें कि कल सिंधू अपने क्वार्टरफाइनल मैच हार गई थी और उनका ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। सिंधु को चीन की खिलाड़ी T.Y. Tai ने 21—18 और 18—12 से हरा दिया था।

पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच
वहीं, दूसरी ओर भारत की पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।
भारत की पुरूष हॉकी टीम 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि इससे पहले रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम अंतिम स्थान रही थी। इस ओलंपिक में टीम ने अब शानदार खेल दिखाया है। भारत और ब्रिटेन के बीच यह मैच आज शाम 5.30 बजे से खेला जायेगा। इस मैच को सोनी टेन 1, सोनी सिक्स, सोनी टेन 3 और इनके एचड़ी चैनलों पर देखा जा सकता है।

मुक्केबाज सतीश कुमार हुए बहार
वहीं आज सुबह 91 किलो के हैवीवेट मुक्केबाजी में भारत के मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन बखोदिर जलोलोव से 0-5 से हार गए। वहीं पिछले दो दशकों में ओलंपिक में पहली बार खेल रहे भारत के घुड़सवार, फौआद मिर्जा और उनके घोड़े 'सीग्नूर मेडिकॉट' को क्रॉस-कंट्री राउंड के बाद 22वें स्थान पर रखा गया है।