जयपुर। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने भारत के लिए और पदक दिला दिया है। पीवी सिंधू ने चीन की खिलाड़ी बिंग जिओ को सीधे सेट्स में 21-13 और 21-15 से हराया। इस जीत के साथ पीवी सिंधु ने एक नया इतिहास रच दिया है। पीवी सिंधु पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंन लगातार दो ओलंपिक्स में दो व्यक्तिगत पदक जीते हों।
सिंधु पूरे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से हावी रहीं। चीनी खिलाड़ी को गेम में आने का उन्होंने कोई मौका नहीं दिया, और लगातार दो सैट जीतते हुए गेम जीत लिया। इससे पहले सिंधु को शनिवार को सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक ताई जू यिंग से हार का सामना करना पड़ा था। सिंधु सेमीफाइनल में 18-21, 12-21 से हार गईं। इस जीत के साथ टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में अब तक तीन मेड़ल आ चुके हैं। इससे पहले भारत को इस ओलंपिक का पहला मेडल मीराबाई चानू ने दिलाया। चानू ने भारउत्तोलन में रजत पदक जीता था। वहीं, दूसरा मेडल लवलीना ने पक्का कर लिया है जिन्हें बॉक्सिंग में कांस्य पदक मिलेगा।
हॉकी में बढ़त बनाये हुए है भारत
दूसरी तरफ भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच हॉकी का क्वार्टर मैच चल रहा है। जिसमें भारत पहले हॉफ में 2—0 से बढ़त बनाये हुए है। अगर भारत ब्रिटेन से यह मैच जीतता है तो ऐसे पहली बार होगा कि भारत ब्रिटेन को ओलंपिक में हरायेगा। इस मैच को जितने वाली टीम को सेमीफाइनल में बेल्जियम से मुकाबला करना होगा। भारतीय टीम जिस तरह से इस मैच में हावी हो रही है, उसे देखकर लगता है कि भारत आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा।