अंडर 20 इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की लाडली ने बढ़ाया मान

अंडर 20 इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की लाडली ने बढ़ाया मान  17 वर्ष की अल्पना तेतरवाल का सूठ माता मंदिर में तेतरवाल समाज ने किया जोरदार सम्मान राजस्थान की धाकड़ बेटी अल्पना तेतरवाल ने कजाकिस्तान में भारतीय परचम फहराया धन्य है राजस्थान की इस लाडली बेटी को जिन्होंने राजस्थान का विदेशों में मान बढ़ाया. मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के नीमकाथाना के पास स्थित भगेगा गांव के नजदीक सूठ माता मंदिर मैं वॉलीबॉल प्रतियोगिता मैं राजस्थान की तरफ से परचम फहराने वाली 17 वर्षीय अल्पना तेतरवाल पुत्री जगदीश तेतरवाल ने विदेशों की टीमों में अपना दमखम दिखाते हुए परचम परचम फहराते हुए राजस्थान का गौरव तो बढाया ही है साथ ही कजाकिस्तान ,कोरिया जैसी विदेशी टीमों को पटखनी देकर विजय पताका फहराने वाली लाडली बेटी का तेतरवाल समाज की तरफ से सूठ माता मंदिर में शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा व फूल माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया l मंदिर परिसर में ही तेतरवाल समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी अल्पना तेतरवाल को चांदी का मेडल पहनाकर जोरदार अभिनंदन भी किया l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने कहा कि धन्य है 17 वर्ष की लाडली बेटी अल्पना तेतरवाल को जिन्होंने विदेशों में भी राजस्थान का मान बढ़ाया l इस दौरान राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ,श्रीराम तेतरवाल, मूलचंद तेतरवाल ,गोवर्धन तेतरवाल, सावता सिंह , धर्मपाल ,गोकुल चंद ,रामनाथ गिरधारी लाल, रामपाल तेतरवाल सहित तेतरवाल समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे l