जयपुर। भारत और इंग्लैण्ड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ में पहुंच गया है। इंग्लैण्ड ने जोए रूट की शतकीय पारी की बदौलत दूसरी पारी में 303 बनाये । और भारत को 209 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 52 रन बना लिये हैं। इस मैच को जीतने के लिए भारत को अभी भी 157 रनों की जरूरत है वहीं, इंग्लैण्ड को नौ विकटों की जरूरत है।
चौथे दिन के खेल शुरू होने से पहले बारिश के कारण पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई। भारत ने शुरूआती दो विकेट जल्दी चटका लिये, पहला विकेट रोरी बर्न्स के रूप में गिरा जो सिराज के नाम रहा। इसके बाद बुमराह ने मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया। लेकिन रूट ने भारतीय तेज गेंदबाजों पर जवाबी हमला शुरू किया। रूट ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को संभाला और शानदार 109 रन बनाए, लंच के समय तक डोम सिबली और जॉनी बेयरस्टो के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की।
इंग्लैण्ड की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सैम करन रहे जिन्होंने 32 रनों की पारी खेली। तेज तर्रार पारी खेलते हुए नजर आ रहे सैम करन को बुमराह ने सिराज के हाथों कैच करवा दिया और भारत को 8 वीं सफलता दिलाई। करन के बाद क्रीज पर आये स्टूअर्ट ब्रॉड़ को बुमरहा ने जबरदस्त यॉर्कर डाली जिसे ब्रॉड़ समझ नहीं पाये और क्लीन बोल्ड हो गये। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पुरे पांच विकेट झटके। वहीं, वहीं ठाकुर और सिराज ने 2—2 विकेट लेकर बुमराह का अच्छा साथ। एक विकेट मोहम्मद शामी के नाम रहा। भारत आज अपनी पारी 52 रन एक विकेट से आगे बढ़ायेगा। भारत इस मैच को निश्चित रूप से जीतना चाहेगा।