जयपुर। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को टी 20 विश्वकप से बहार किये जाने पर सलेक्टर्स पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। अब पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने भी कहा है कि चहल को विश्व कप टीम में क्यों नहीं रखा गया इस पर चयनकर्ताओं से स्पष्टिकरण मांगना चालिए।
बता दें कि ये सवाल कल से फिर उठने लगे हैं क्योंकि चहल ने रविवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रनों की व्यापक जीत दिलाई। चहल ने क्विंटन डी कॉक (24), ईशान किशन (9) और जसप्रीत बुमराह (5) को आउट करते हुए अपने 4 ओवर के स्पैल में 11 विकेट पर 3 विकेट झटके।
चहल इस आईपीएल 2021 के मौजूदा यूएई चरण में अच्छी फॉर्म में हैं। वह आरसीबी के एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में तीनों मैचों में विकेट लिए हैं। और उनका खेल हर मैच के साथ अच्छा होता जा रहा है। इसलिए अब टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टी 20 विश्व कप टीम में उनका नहीं होना खेल विशेषज्ञों के बीच चर्चा के प्रमुख बिंदु बन गया है।
इसलिए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आरसीबी की जीत के बाद क्रिकबज के साथ चर्चा के दौरान कहा कि चहल टी 20 टीम के शानदार प्लेयर हैं और चयनकर्ताओं को उनके टीम में चुने जाने का कारण बताना चाहिए। सहवाग ने कहा है कि चहल पहले भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम से क्यों बाहर किया गया।