महिला प्रीमियर लीग में सबसे मंहगी खिलाडी स्मृति मंधाना, आरसीबी ने खरीदा इतने करोड लगाकर

जयपुर। महिला प्रीमियर लीग नीलामी 2023 मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रही है। अब तक की नीलामी में  भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना  शीर्ष पर रही हैं और आरसीबी ने उनके लिए 3.4 करोड़ रुपये खर्च किए। इस बीच, एशलीग गार्डनर और नेट साइवर को क्रमशः गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस द्वारा अनुबंधित किए जाने के बाद प्रत्येक को 3.2 करोड़ रुपये मिले। दीप्ति शर्मा ने यूपी वारियर्स से 2.60 करोड़ की राशि प्राप्त की, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली ने 2.2 करोड़ में खरीदा। 

आइये यहां हम आपको अन्य खिलाडियों की सूची बताते हैं। 

देविका वैद्य - 1.40 करोड़ (यूपीडब्ल्यू)
एलिस कैपसी - 75 लाख (डीसी)
ग्रेस हैरिस - 75 लाख (UPW)
जॉर्जिया वेयरहम - 75 लाख (जीजी)
अमनजोत कौर - 50 लाख (एमआई)
तनुजा कंवर 0 50 लाख (जीजी)
लौरा हैरिस - 45 लाख (डीसी)

टीमों के द्वारा खरीदे गये कुल खिलाडी और बचे हुए पैसे
डीसी : खरीदे- 12 खिलाड़ी, बचे हुए 2.15 करोड़
गुजरात जायंट्स: खरीदे - 13 खिलाड़ी, पर्स - 1.30 करोड़
MI: 10 खिलाड़ी खरीदे, पर्स - 1.30 करोड़
आरसीबी : खरीदे- 11 खिलाड़ी, पर्स- 1.95 करोड़
यूपी वॉरियर्स: खरीदे- 15 खिलाड़ी, पर्स- 10 लाख
फरवरी 13202319:21 (आईएसटी)


ये खिलाडी नहीं बिके 

प्रिया पुनिया, स्नेहा दीप्ति, भारती फुलमाली, किम गर्थ, कैथरीन क्रंट, सिमरन बहादुर, अनुजा पाटिल, स्वागतिका रथ, अरुंधति रेड्डी, मेघना सिंह, गौहर सुल्ताना, एकता बिष्ट, प्रीति बोस, महिका गौर, दिव्य ज्ञानानंद, ईश्वरी सरकार, अरुशी गोयल , शिप्रा गिरी, अश्विनी कुमारी, तरन्नुम पठान, सजना एस, हुमैरा काज़ी, तनुजा कंवर, परुणिका सिसोदिया, सारा ब्रायस और कैथरीन ब्राइस।